अगुवे बड़ी तस्वीर देखते हैं
किसी टीम को महान कार्य करने के लिए प्रेरित करने के लिए, अगुवे को बड़ी तस्वीर देखनी चाहिए और दूसरों को भी वह तस्वीर देखने के लिए अगुवाई करनी चाहिए। इसे पूरा करने के लिए स्वयं से 3 प्रश्न पूछें:
1. आप अभी कहाँ हैं?
a. एक संगठन के रूप में आप कौन हैं?
b. आज आप कहाँ खड़े हैं, इसकी सच्चाई क्या है?
उदाहरण के लिए एक कलीसिया के रूप में:
1. आपकी वास्तविक उपस्थिति कितनी है? आपकी आर्थिक स्थिति क्या है? आप किस दिशा में जा रहे हैं? (वृद्धि या गिरावट?)
2. कौन सी सेवकाइयाँ काम कर रही हैं? कौन सी नहीं?
3. आपने जो निर्णय लिए हैं, वे क्यों लिए हैं?--
वृद्धि के लिए? सुसमाचार प्रचार के लिए? सुविधा के लिए/ किसी विशेष अगुवे या समूह को प्रसन्न करने के लिए?
4. आगे बढ़ने के लिए आपके पास कौन से संसाधन हैं?
5. वह एक बात क्या है जिसे बदलने से कलीसिया में सबसे बड़ा अंतर आ सकता है?
2. आप कहाँ जा रहे हैं?
1. यह दर्शन (विज़न) की बात है।
2. एक संगठन के रूप में आपका बोझ, आपकी बुलाहट क्या है?
3. उस लक्ष्य तक पहुँचने से आपको क्या रोक रहा है?
4. ऊपर के प्रश्न का उत्तर ही आपका दर्शन है।
5. अगुवे को इसे देखना चाहिए और फिर दूसरों को भी इसे देखने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
(उदाहरण के लिए, नहेमायाह की पुस्तक पढ़ें)
3. आगे बढ़ने के लिए सही लोग कौन हैं?-
आपके आस-पास सही लोग जो दर्शन को समझ सकें और उस तक पहुँचने में आपकी सहायता कर सकें। (पिछले सप्ताह का पाठ देखें)

No Comments